राजगंज, 25 जून (नि.सं.)। बेलाकोबा फांड़ी पुलिस ने अवैध चुलाई शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह राजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलाकोबा फांड़ी की पुलिस ने फुटकीपाड़ा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान एक घर में अवैध रूप से चुलाई शराब बनाई जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर के पीछे जंगल के रास्ते फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें करीब 50 किलो बाखर (खमीर), लगभग 50 लीटर तैयार चुलाई शराब, चार एल्युमिनियम के बर्तन और दो फ्लैनल बरामद किए गए। साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए पांच प्लास्टिक के जार में करीब 1000 लीटर फर्मेंटेड वॉश भी मिला। पुलिस ने नियमों के अनुसार मौके पर ही इन सभी सामग्रियों को नष्ट कर दिया। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
