नौकरी के नाम पर लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में झोकने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 दिसंबर (नि.सं.)। शहर में नौकरी के नाम पर लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में झोकने वाले गिरोह का प्रधान नगर थाना और डीडी की टीम ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के चंगुल से चार लड़कियों को छुड़ाया गया है। वहीं, इस गिरोह के चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। प्रधान नगर थाने में डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने एक पत्रकार सम्मलेन कर इसकी जानकारी दी है।


अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मुर्शिदाबाद की निवासी एक महिला ने प्रधान नगर थाना में नौकरी के नाम पर उसे देह व्यापार के दलदल में झोके जाने की शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच के दौरान प्रधान नगर थाना और डीडी की टीम ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके चंगुल से शिकायतकर्ता सहित चार महिलाओं को बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह को एक टोटो चालक चला रहा है। जो कूचबिहार के सीतलकुची का रहने वाला है। टोटो चालक की तलाश में उसकी टीम जुट गई है। फ़िलहाल इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए चारों आरोपियों के नाम को गुप्त रखा गया है। चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.