सिलीगुड़ी, 27 जनवरी (नि.सं.)। एक दशक से भी लंबे समय से विज्ञान और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए इस बार नार्थ बंगाल से विशिष्ट वैज्ञानिक एकलव्य शर्मा को केंद्र सरकार पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करेंगी। एकलव्य शर्मा को पद्मश्री अवार्ड मिलने की खबर से पहाड़ से लेकर समतल तक खुशी है।
एकलव्य शर्मा को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा होते ही आज सुबह सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष उनके घर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने वैज्ञानिक एकलव्य शर्मा को खादा पहनाए। साथ ही पद्मश्री के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान विधायक शंकर घोष ने कहा कि नार्थ बंगाल से वैज्ञानिक एकलव्य शर्मा को पद्मश्री अवार्ड मिल रहा है। यह गर्भ का विषय है।