ओवरटेक के चक्कर में बाइक व बस के बीच संघर्ष

सिलीगुड़ी, 7 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड में एक बाइक को एक बस ने पीछे से धक्का मार दिया। मिली जानकरी के अनुसार आज दोपहर एक बाइक हिलकार्ट रोड से जा रहा था। उसी समय खोरीबाड़ी से आ रही एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस घटना को लेकर बाइक चालक व बस चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। इस घटना में बाइक में सवार महिला घायल हो गयी। वहीं, इस घटना में बस का कुछ हिस्सा भी टूट गया है। बाइक चालक अजय कुमार ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में यह दुर्घटना घटी है। बस का नंबर उन्होंने नोट कर लिया है और बस चालक के खिलाफ वे थाने में शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes