पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा ने खोरीबाड़ी अस्पताल के सामने किया विरोध प्रदर्शन

खोरीबाड़ी,23 मई (नि.सं.)। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा ने खोरीबाड़ी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। खोरीबाड़ी अस्पताल में स्वास्थ्यसाथी सेवा को सामान्य करने, मरीजों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने और एंबुलेंस सेवा को सामान्य करने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज खोरीबाड़ी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।


विधायक दुर्गा मुर्मू भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। बाद में अस्पताल के ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। विधायक ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्यसाथी सेवा नहीं मिल रही हैं। साथ ही अस्पताल में पानी की समस्या है।

इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम आने वालों दिनों में आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं, इस संबंध में अस्पताल के ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सफीउल आलम मलिक ने कहा कि आज से स्वास्थ्यसाथी शुरू हुआ है। कुछ समस्याएं थी। हालांकि, पेयजल की कोई समस्या नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *