पहाड़ की स्थिति का जायजा लेेने के लिये उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है मुख्यमंत्री, निशीथ प्रमाणिक ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना

सिलीगुड़ी,23 अक्टूबर (नि.सं.)। भारी बारिश से पहाड़ इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच राज्य की मुख्यमंत्री पहाड़ की स्थिति का जायजा लेेने के लिये उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की।


आज बागडोगरा हवाईअड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशीथ प्रमाणिक ने कहा किसी भी प्राकृतिक आपदा में सभी को आम लोगों के साथ होना चाहिए। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री की सराहना करता हूं। वहीं, उन्होंने दिनहाटा उपचुनाव और वहां के भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल को प्रचार करने से रोके जाने की घटना की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल राज्य की जनता को डराकर चुनाव जीत रहा है। भबानीपुर उपचुनाव में भी आम लोगों को डराया गया है। ठीक वैसे ही दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस जिस तरह आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है, उससे दिनहाटा के लोग बिल्कुल भी भ्रमित नहीं हुए है। आम लोग मतदान करने निकलेंगे और भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल को भारी अंतर से जीतायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *