पहाड़ पर राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा फैला रही है मुख्यमंत्री : लॉकेट चटर्जी

सिलीगुड़ी,2 नवंबर (नि.सं.)। भाजपा के सांसद लॉकेट चटर्जी आज बागडोगरा से कोलकाता लौटते समय बिमल गुरूंग और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अब 2021 के चुनाव में खुद पर भरोसा नहीं रहा है।


इसलिए वे बिमल गुरुंग के साथ हाथ मिलायी है। उन्होंने पहाड़ की अशांति के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ही जिम्मेदार ठहरायी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर राजनीतिक लाभ लूटने के लिए पहाड़ पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। वही कल के नवान्न में पहाड़ नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री की बैठक को केंद्र करके लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पहाड़ में एक बार फिर से आग लगाने की कोशिश की जा रही है, जो पहाड़ अभी शांत है।

उन्होंने कहा कि बिमल गुरूंग के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिर वे अचानक कोलकाता में कैसे दिख गया। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री का राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की राजनीति आम जनता समझ चुकी है।


जिसका जवाब जनता 2021 में देगी। वहीं, तीन वर्षों तक बिमल गुरुंग को भाजपा द्वारा संरक्षण देने वाली सवाल पर भाजपा के सांसद लॉकेट चटर्जी ने चुप्पी साध ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *