प्लास्टिक मुक्त शहर और डेंगू जागरूकता के लिए नेताजी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

सिलीगुड़ी,13 अगस्त (नि.सं.)। देश भर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिलीगुड़ी शहर को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।विद्यार्थियों द्वारा भी प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में नेताजी उच्च विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों ने प्लास्टिक मुक्त शहर और डेंगू जागरूकता के लिए एक रैली निकाली है।

आज विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से उक्त रैली निकाली। यह रैली रथखोला बाजार, सुभाषपल्ली बाजार सहित आसपास के इलाकों की परिक्रमा की। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से राहगीरों और व्यवसायियों में लिफलेट बांट कर जागरूक किया।

ज्ञात हो कि सिलीगुड़ी के नेताजी उच्च विद्यालय पूरा साल विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसीलिए इस स्कूल को स्वच्छ स्कूल के रूप में नामित किया गया है। आज भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष असीम अधिकारी ने कहा कि सरकार ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए आज यह रैली निकाली गई है। आज डेंगू के प्रति जागरूक किया गया और लिफलेट भी बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetvolemobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetkargabetperabet girişİmajbetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes