प्रधान नगर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 27 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना पुलिस ने बीती रात दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मनोज मांकी मुंडा उर्फ लाल और मुन्ना उड़ाव उर्फ पांडे है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हालहि में चंपासारी और मिलन मोड़ में दुकानों में चोरी होने की घटना के संदर्भ में प्रधान नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद जांच में जुटी सादे पोशाक की पुलिस ने बीती रात ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किये जा चुके है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *