प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को बागडोगरा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल प्रोजेक्ट की शिलान्यास करेंगे शिलान्यास

सिलीगुड़ी,18 अक्टूबर (नि.सं.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को बागडोगरा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल प्रोजेक्ट की शिलान्यास करेंगे। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। बागडोगरा हवाई अड्डे से हर दिन कई लोग यात्रा करते है।

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार समेत कई जिलों के लोग इस हवाईअड्डे पर निर्भर हैं। बागडोगरा हवाई अड्डा पश्चिम बंगाल का दूसरा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है। चुनाव के बाद सांसद राजू बिष्ट ने बागडोगरा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की योजना बनाई। इस बीच कैबिनेट ने बागडोगरा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल परियोजना के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया।

बागडोगरा हवाई अड्डे पर 70 हजार 390 वर्ग मीटर का नया टर्मिनल भवन बनेगा। जिससे हवाई अड्डे की यात्री क्षमता में काफी वृद्धि होगी। साथ ही हवाई अड्डे पर A-321 विमानों की पार्किंग के लिए 10 नए ‘पार्किंग बे’ बनाए जाएंगे।

20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। नए टर्मिनल प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ही बागडोगरा हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बन जाएगा। सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि इससे पर्यटन में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes