प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप सहित कई मांगों के समर्थन में भाजपा ने राजगंज के बीडीओ ऑफिस में सौंपा ज्ञापन

राजगंज, 19 दिसंबर(नि.सं.)। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप सहित कई मांगों के समर्थन में भाजपा ने राजगंज के बीडीओ ऑफिस में एक ज्ञापन सौपा है। आज राजगंज के फाटापुकुर और सुभाषपल्ली इलाके के कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने 13 सूत्री मांगों के समर्थन में राजगंज के बीडीओ को उक्त ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान भाजपा के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी, उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नकुल दास, भाजपा के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष निताई मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के गरीब लोगों को घर दिया जा रहा है। लेकिन गरीब लोगों को वंचित करके समाज में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को घर उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन गरीबों को घर नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में जिले के विभिन्न जगहों के क्षेत्रीय कार्यालय व बीडीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भी कई मांगों को लेकर राजगंज के बीडीओ ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetvolemobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetkargabetperabet girişİmajbetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes