प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन हुई पंचतत्व में विलीन

30 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो गईं है। पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि हीराबेन मोदी का आज तड़के 3:30 बजे निधन हो गया है। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वे 100 वर्ष की थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को घर पर लाया गया। जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। वहीं, गुजरात के गांधीनगर में एक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वे अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए। उन्होंने यहीं से पश्चिम बंगाल के हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की वर्चुअली शुभारंभ किया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों को भी उन्होंने वर्चुअली संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes