पारिवारिक कलह से परेशान पति ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

सिलीगुड़ी, 21 जुलाई (नि.सं.)। पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर एक पति ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया है। यह घटना प्रधान नगर थाना अंतर्गत देवीडांगा इलाके की है। मृतक का नाम सैमुअल रणपहेली बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह तक जब सैमुअल ने अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी पत्नी ने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घर का दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलते ही सैमुअल को रूम में फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद प्रधान नगर थाना को खबर दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मृतक को शराब की लत थी। जिसके कारण अक्सर पत्नी के साथ सैमुअल का झगड़ा होता था। बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है की इसी कारण से सैमुअल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *