परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 17 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के प्रधाननगर थाना पुलिस ने कांस्टेबल की परीक्षा में मोबाइल फोन की मदद से नकल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक का नाम विश्वजीत बर्मन है। वह कूचबिहार का निवासी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल कांस्टेबल पुलिस की रिटेन परीक्षा थी। इसी दौरान तीन नंबर वार्ड गुरुंग बस्ती इलाके स्थित सिलीगुड़ी देशबंधु हिंदी हाई स्कूल में परीक्षा देते वक्त एक युवक के पास से पुलिस ने मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किये।

पुलिस ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थियों को मोबाइल फ़ोन लेजाने की अनुमति नहीं है। बावजूद आरोपी युवक ने मोबाइल फ़ोन का इस्तमाल किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes