पारित कृषि बिल को रद्द करने की मांग में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का सांकेतिक भूख हड़ताल

सिलीगुड़ी, 23 दिसंबर (नि.सं.)। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने कृषि और बिजली कानून को निरस्त करने की मांग में सिलीगुड़ी में सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू किया है। गौरतलब है कि पारित कृषि बिल को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली में किसान आंदोलन चल रहा है।
इसी आंदोलन के समर्थन में आज कंचनजंगा स्टेडियम के सामने गोष्टोपाल मूर्ति के समक्ष संगठन के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू किया है। इस दिन संगठन के कई सदस्य सांकेतिक भूख हड़ताल पर शामिल हुए। संगठन के सदस्यों ने जल्द से जल्द केंद्र सरकार से पारित कृषि बिल को रद्द करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *