पार्टी कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप,भाजपा ने सिलीगुड़ी में थाना का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 2 नवंबर (नि.सं.) पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य की तरह सिलीगुड़ी में भी भाजपा ने थाने का घेराव का विरोध प्रदर्शन किया है।


उल्लेखनीय है कि रविवार को नदिया के गयेशपुर में विजय शील नामक एक भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया था। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने हत्या का आरोप लगाये है।

इस घटना के विरोध में भाजपा ने राज्य भर के विभिन्न पुलिस थानों में विरोध प्रदर्शन किया है।इसी क्रम में आज डाबग्राम-फूलबाड़ी भाजपा की ओर से एनजेपी थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।


संगठन के संयोजक प्रसेनजीत पाल ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। इसीलिए एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो रही है। पिछले एक साल में राज्य के विभिन्न जगहों में लगभग 110 भाजपा कार्यकर्ताओं को बेरहमी से हत्या किया गया है।

इसके बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही भाजपा अगली विधानसभा में राज्य में सत्ता में आएगी तब मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्माओं को उचित श्रद्धांजलि दी जायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom 726Onwincasibom girişbahsegel girişcasino sitelericasibom giriscasibomholiganbetbets10 günceljojobet girişonwin girişgrandpashabetjojobetgrand pasha betgrandpashabet giriş