सिलीगुड़ी,14 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस द्वारा ” से नो टू ड्रग्स ” अभियान चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने सोमवार का एसएनटी बस स्टैंड से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम असगर अली और अरुण झा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित कफ सिरप तथा नशीले टैबलेट को बेचने के लिए दो लोगों को एसएनटी बस स्टैंड में देखा गया है। इसी खबर के बाद अभियान चलाकर दोनों लोगों को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 54 स्ट्रिप टैबलेट और 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरफ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने को दोनों को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।