फांसीदेवा,16 मई (नि.सं.)। फांसीदेवा के विधान नगर के पश्चिम सदरघाट इलाके में एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम लक्ष्मी तीवारी है। बताया गया है कि रविवार दोपहर को पश्चिम सदरघाट इलाके के निवासी लक्ष्मण तिवारी और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
स्थानीय लोगों ने रात में उनके ग्वाल घर में आग लगते देखा। इसके बाद आग को बुझाने के बाद पत्नी का जला हुआ शव बरामद किया गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही विधाननगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के पति लक्ष्मण तिवारी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।