पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, कुंए में फेंका शव, बागडोगरा में मचा हड़कंप

फांसीदेवा,17 सितंबर(नि.सं.)। फांसीदेवा ब्लॉक के बागडोगरा थाना अंतर्गत हांसखोआ के बंदीजोत इलाके में अवैध संबंध के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। मृतक का नाम नवीन कुमार है। आरोप है कि बीते शुक्रवार रात को पत्नी सोनी मिंज ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया।जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।


हत्या के बाद व्यक्ति को रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया। इसी बीच मृतक के तीनों बच्चे अपने पिता को ढूंढने लगे। दो दिन की खोजबीन के बाद आज मृतक की बेटी ने शव को कुएं देखा। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी की पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर सामूहिकपिटाई की। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया।

बताया गया है कि दिल्ली में काम करने के दौरान सोनी मिंज की शादी नवीन कुमार से हुई थी। इसके बाद दोनों दिल्ली से आकर बागडोगरा के हांसखोआ में आकर रहने लगे। आरोप है कि कुछ साल बाद सोनी मिंज का पड़ोसी युवक अनिल इंदुआ के साथ अवैध संबंध हो गया। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। सालिसी सभा भी हुई। अंत में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।पूरी घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *