पत्थरों से लदे दो ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

राजगंज, 27 जनवरी (नि.सं.)। अवैध रूप से पत्थरों की तस्करी करने से पहले राजगंज पुलिस ने पत्थरों से लदे दो ट्रकों को बरामद किया है। साथ ही इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियोें के नाम मुक्तार अली और रामू उरांव हैं।


बताया गया है कि सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात को गश्त के दौरान पुलिस ने पत्थर से लदे दो ट्रकों रोका। इस दौरान चालक पत्थरों को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाये। जिसके बाद दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *