पैडल रिक्शा के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने टोटो पर लगाई पाबंदियां

सिलीगुड़ी, 11 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में टोटो पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर लंबे समय से बिना नंबर वाले टोटो नहीं चलने दिया गया है। अब 21 अप्रैल से सिलीगुड़ी के मुख्य सड़क विधान रोड, हिलकार्ट रोड, सेवक रोड, बर्दवान रोड, एसएफ रोड पर सभी टोटो के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

ट्रैफिक डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि 21 अप्रैल से पंजीकृत नंबरों वाले टोटो शहर के अंदर आवाजाही कर सकेंगे। लेकिन मुख्य सड़कों पर टोटो यातायात नहीं कर सकते है।

वहीं, बिना नंबर वाले टोटो 21 अप्रैल से सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट इलाके में कहीं भी आवाजाही नहीं कर सकेंगे। उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए अभी कोई पाबंदी नहीं होगी। बताया गया है कि परीक्षाएं खत्म होते ही सख्त पाबंदियां शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes