फांसीदेवा,3 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा ब्लॉक-2 युवा तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल- डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल रैली निकाली है। आज मूल्य वृद्धि के विरोध में फांसीदेवा के विधाननगर से एक रैली निकाली गई है। इस रैली में लगभग 200 तृणमूल कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस संबंध में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष काजल घोष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ा दिए हैं। जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
इसीलिए आज फांसीदेवा ब्लॉक 2 युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध में साइकिल रैली निकाली। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी आंदोलन जारी रहेगा।