फांसीदेवा,14 मई (नि.सं.)। फांसीदेवा के जलास निजामतारा इलाके के नरदेवजोत इलाके में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय लक्ष्मण सरकार के रूप में हुई है।
बताया गया है कि आज तड़के परिवार वालों ने उक्त व्यक्ति को घर में फंदे से लटका देखा।इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा।
इस संबंध में मृतक के भाई परितोष सरकार ने कहा कि कोरोना के बाद परिवारिक और मानसिक तनाव बढ़ गया था। जिसके चलते वह टूट गये थे। इसलिए उन्होंने यह रास्ता चुना है।