सिलीगुड़ी, 5 जुलाई (नि.सं.)। फांसीदेवा के भक्तिनगर इलाके में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम सुनील सिंह (50)है। वह भक्तिनगर इलाके के निवासी थे।
परिवार के सदस्यों ने आज सुबह सुनील सिंह का शव घर के पास एक पेड़ से लटकता देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।