विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

फांसीदेवा, 5 जून  (नि.सं.)। फांसीदेवा उच्च विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कर्सियांग वन विभाग के घोषपुकुर रेंज के सहयोग से ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश को सामने रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक दुर्गा मुर्मू, फांसीदेवा की बीडीओ बनानी मजूमदार, एडीएफओ कर्सियांग राहुल देव मुखर्जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार वृक्षारोपण करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

विधायक ने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल भी मां की तरह करनी चाहिए। तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes