फांसीदेवा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

फांसीदेवा, 9 जनवरी (नि.सं.)। कुछ दिनों से चाय बागान इलाके में तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। अंत में आज सुबह सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लाॅक के मतिधर चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में एक वयस्क तेंदुआ फंस गया।

आज सुबह पिंजरे में तेंदुए को फंसा देख इलाके में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही बागडोगरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद कर लेकर गये।

श्रमिकों का कहना था कि कुछ दिनों से चाय बागान में तेंदुए घूम रहा है।इसके बाद बागान प्रबंधन ने वन विभाग से संपर्क किया। बाद में वन विभाग द्वारा बागान में पिंजरा लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes