पीएचई पाइप चोरी करने की कोशिश, तीन स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़े

राजगंज,17 जुलाई (नि.सं.)। कचरा उठाने आई चार महिलाएं पीएचई पाइप चोरी करने की कोशिश कर रही थी। तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। यह घटना आज सुबह सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी की है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह फूलबाड़ी पीएचई के पेयजल परियोजना में चार महिलाएं कचरा उठाने आई। तभी फूलबाड़ी में पीएचई का ज्वाइंट पाइप बोरों में भरकर भाग रही थी।

इस दौरान तीन लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, लेकिन एक फरार हो गई। बताया जाता है कि आरोपियों का घर सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ में है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पीएचई पाइप चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *