फरार तृणमूल नेता कृष्ण दास के घर पुलिस की छापेमारी, कई गाड़ियां जब्त 

जलपाईगुड़ी,16 जून (नि.सं.)। फरार तृणमूल नेता और जलपाईगुड़ी विधानसभा सीट से पराजित उम्मीदवार कृष्ण दास के आवास पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई धारदार हथियार बरामद किए है। साथ ही, घर से कई वाहनों को भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन बारोपेटिया इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप कृष्ण दास और उनके समर्थकों पर लगा था। आरोप है कि चुनावी हार का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया था। इसके अलावा, तृणमूल के प्रभाव का इस्तेमाल कर कृष्ण दास द्वारा अपना प्रभाव और साम्राज्य बढ़ाने के आरोप भी सामने आए हैं।

इस मामले में पुलिस पहले ही कृष्ण दास के कई करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सोमवार को कोतवाली थाने की पुलिस ने केंद्रीय बलों की मौजूदगी में कृष्ण दास के घर पर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए जाने का दावा किए गए कई धारदार हथियार बरामद किए। इसके अलावा, जांच अधिकारियों ने घर से कई वाहनों को भी जब्त कर लिया। फिलहाल फरार कृष्ण दास की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes