सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (नि.सं.)।पुलिस को चकमा देकर सिलीगुड़ी कोर्ट से भागे एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशा करने आए आरोपी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया।ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट से एक आरोपी फरार हो गया था।
खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने नशे की हालत में विवाद करने के आरोप में विकास कार्की नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सिलीगुड़ी अदालत में लाने के बाद विकास पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
जांच के बाद रविवार की रात खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने आरोपी को फिर पानीटंकी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।