पुलिस ने 6 दिनों के अंदर सुलझाया चोरी मामला, एक महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की पानीटंकी चौकी पुलिस ने घर में हुए एक चोरी के मामले को 6 दिनों के अंदर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रायगंज से चोरी की घटना में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाई है। हालांकि पुलिस अभी तक चोरी का माल बरामद नहीं कर पाई है।

गिरफ्तार महिला के कई नाम है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी महिला का नाम बंदना बर्मन उर्फ सीमा,उर्फ मामुनी बताया गया है। वह उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत रायगंज की निवासी बताई जा रही है।

जानकारी मिली है कि सितंबर महीने के 11 तारीख को मानव चक्रवर्ती के घर में एक चोरी की घटना घटती है। जिसके बाद 12 तारीख मानव चक्रवर्ती ने पानीटंकी ऑउट पोस्ट में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी। शिकायत में मानव चक्रवर्ती बताया था कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी सीमा बर्मन ने घर से नगद 2 लाख 89 हजार रूपये, करीब 80 भरी सोना और किमती समान की चोरी कर फरार हो गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस को सीमा के घर का पता चला। इसके बाद पानीटंकी चौकी की पुलिस शनिवार को रायगंज पहुंची और सीमा को गिरफ्तार कर आज सिलीगुड़ी अदालत मेंं पेश किया, जहां अदालत ने आरोपी सीमा बर्मन 8 दिनों की पुलिस रिमांड पर रखने का निर्देश दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerganobetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes