पुलिस सतर्क: बिना मास्क के घूम रहे 31 लोगों को किया गया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,17 जनवरी (नि.सं.)। कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। राज्य सरकार ने कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त पाबंदियां लगाई हैं। लेकिन लोग कोविड विधि का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी भी लोग बिना मास्क के सड़कों पर घूमते नजर आ रहे है।


इसे देखते हुए एनजेपी पुलिस ने बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान चलाया और मास्क नहीं पहनने के आरोप में 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आज एनजेपी पुलिस ने एनजेपी, तीनबत्ती मोड़ और उत्तरकन्या समेत कई इलाकों में अभियान चलाकर उक्त 31 लोगों को गिरफ्तार किया हैै।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *