प्लास्टिक पर रोक से बढ़ी नॉन ओवन बैग की डिमांड, नगर निगम ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 3 जुलाई (नि.सं.)। प्लास्टिक बंद होते ही शहर में नॉन ओवन बैग का उपयोग बढ़ रहा है। वहीं,ये नॉन-ओवन बैग भी प्लास्टिक से बनाए जा रहे हैं। इसलिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने प्लास्टिक कैरीबैग के साथ-साथ नॉन-ओवन बैग के उपयोग को रोकने के लिए सड़कों पर उतरा है।


शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज भी नगर निगम की ओर से सिलीगुड़ी के विधान मार्केट में अभियान चलाया गया है। डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर परिषद और बोरो चेयरमैन व पार्षदों ने विधान बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। ज्यादातर दुकानें कपड़े के थैलों के नाम पर नॉन ओवन बैगों में लोगों को सामान दिया जा रहा है।

ये नॉन ओवन बैग भी प्लास्टिक से बनते है। जो पर्यावरण के लिए भी काफी हानिकारक हैं। इसीलिए नगर निगम की ओर से व्यवसासियों से कहा गया है कि वे इन बैगों का इस्तेमाल न करें। आज की कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से नॉन-ओवन बैग भी जब्त किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *