प्रधान नगर और भक्ति नगर थाना के पुलिसकर्मियों ने किये मॉर्निंग वॉक  

सिलीगुड़ी, 6 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा द्वारा पुलिसकर्मियों को काम के दौरान समय निकाल कर शरीर को फिट रखने के निर्देश दिए गए है। जिसका अब अनुपालन होने लगा है।


आज प्रधान नगर थाना और भक्ति नगर थाना के आईसी – ओसी के साथ पूरी पुलिस बटालियन ने मॉर्निंग वॉक किया। जहां, प्रधान नगर थाना की पुलिसकर्मियों ने दार्जिलिंग मोड़ से सुकना तक मॉर्निंग वॉक किये। वहीं, भक्ति नगर थाना के आईसी – ओसी ईस्टर्न बाईपास होते हुए पुनः थाने तक पांच किलोमीटर तक का मॉर्निंग वॉक किये।

वहीं, दोनों थानों के पुलिसकर्मियों को मॉर्निंग वॉक पर देख कर लगा कि बदलाव शुरू हो गई है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने शहर को अपराध मुक्त के साथ – साथ पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बनाने का जो प्लान तैयार किये है। वह धीरे धीरे पूरा होती दिख रही है। 


इधर, मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिस कर्मियों ने ऑफ द कैमरा कहा कि यह एक शुरुआत है। इस तरह से अगर चलता रहा तो उन लोगों का स्वास्थ्य और शरीर दोनों ठीक रहेगा। उन लोगों के ऊपर काम का दबाव इतना रहता है कि वे लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नही दे पाते है, लेकिन आम लोगों को इस बात का पता ही नहीं रहता है। वे लोग काम के प्रति हमेशा सजग रहते है।

जिस वजह से अपने लिए समय नहीं निकाल पाते है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने उन लोगों के शरीर और स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए एक घंटे की छूट दिये है। इसी को देखते हुए आज वे लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *