प्रशासन ने साहू नदी पर बने अवैध लोहे के पुल को तोड़ा

सिलीगुड़ी, 21 अप्रैल (नि.सं.)। डाबग्राम 2 नंबर अंचल के ठाकुरनगर व बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत जलडुमुर इलाके में साहू नदी पर अवैध रूप से बने लोहे के पुल को प्रशासन ने तोड़ दिया। बताया गया है साहू नदी पर ब्रिज तैयार कर नदी के तट कब्जा किया जा रहा था।


प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही गत 23 मार्च को सिंचाई विभाग के अधिकारी, डाबग्राम-2 नंबर ग्राम पंचायत की प्रधान सुधा सिंह चटर्जी, समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पहुंचे और ब्रिज का कार्य को रोका दिया था। आरोप है कि कुछ देर काम बंद करने के बाद फिर से रात के अंधेरे में पुल का निर्माण किया जा रहा था।

इसके बाद आज राजगंज के बीडीओ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एनजेपी थाने व आमबाड़ी चौकी के सहयोग से विशाल पुलिस वाहिनी ने जाकर अवैध पुल को तोड़ दिया।


हालांकि स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्य में बाधा डाली, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाकर पुल तोड़ने का कार्य शुरू किया। राजगंज के बीडीओ पंकज कोनार और राजगंज की प्रधान सुधा सिंह चटर्जी ने इस तरह के कार्य की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *