अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन  

सिलीगुड़ी, 21 जून(नि.सं.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के डाबग्राम–फूलबाड़ी दो नंबर मंडल युवा मोर्चा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार को एकटियाशाल बाजार के पास लगाया गया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शिविर में पहुंचे। अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, आंखों की विभिन्न समस्याओं की पहचान और आवश्यक परामर्श दिया गया। खास तौर पर नेत्र जांच पर जोर दिया गया, जहां आधुनिक उपकरणों के जरिए आंखों का पावर जांचा गया। जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में चश्मे भी वितरित किए गए।

आयोजकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी लक्ष्य के तहत इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, ताकि आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes