सिलीगुड़ी, 10 अक्टूबर(नि.सं.)। काली पूजा के आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां प्रारंभ हो गई है। आज सिलीगुड़ी के तरुण संघ ने खंभ पूजन का आयोजन किया। तरुण संघ के सदस्यों द्वारा शुभ मुर्हुत में विधि विधान से खंभ पूजन कर स्थापना की गई। उनकी पूजा 68वां साल पूरा करने जा रही है। इस बार उनका पूजा पंडाल मायापुर के "इस्कॉन मंदिर" की तर्ज पर बना जायेगा।
ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी के चलते सादगी तरीके से पूजा का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होते ही काली पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा। आज सिलीगुड़ी के तरुण संघ ने खंभ पूजन के माध्यम से पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।