पूजा से पहले सिलीगुड़ी नगर निगम ने कई विकास मूलक कार्य करने की पहल

सिलीगुड़ी, 10 अक्टूबर (नि.सं.)। पूजा से पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक ने कई विकास मूलक कार्य करने की पहल की है। आज एक पत्रकार सम्मेलन कर प्रशासक मंडली के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने पूजा की तैयारी को लेकर कई योजनाएं के बारे में बताया।


पूजा में अब कुछ ही दिन बचे हैं।हर साल पूजा से पहले शहर को सुंदर बनाने के लिये नगर निगम की ओर से पहल की जाती है। लेकिन विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने इस साल कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया है। इसके बाद कचरा साफ, पेयजल की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मती, पूजा घाटों का निर्माण से लेकर गरीबों को बकाया भुगतान करने समेत कई पहल की गई हैं।

अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूजा से पहले सभी कामों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *