पोड़ाझाड़ में बनेगा नया श्मशान घाट : गौतम देव

सिलीगुड़ी, 20 नवंबर (नि.सं.)। नौकाघाट के निकट पोड़ाझाड़ में नए श्मशान घाट बनाया जायेगा। ज्ञात हो कि 42 नंबर वार्ड में श्मशान घाट निर्माण के दौरान नगर निगम को बाधाओं का सामना करना पड़ा था। शहर में एक ही इलेक्ट्रिक भट्ठी होने के कारण श्मशान घाट में दबाव बढ़ रहा है।

किरणचंद्र श्मशान घाट में और नई भट्टियां लगाई जा रही हैं। दो दिन पहले किरणचंद्र श्मशान घाट में इलेक्ट्रिक का मेन पैनल बंद होने के कारण शुक्रवार को शाम तक इलेक्ट्रिक भट्ठी बंद था। बाद में अस्थायी रूप से पैनल के माध्यम से भट्ठी चलाया गया था। आज सुबह नगर निगम के प्रशासक गौतम देव ने किरणचंद्र श्मशान घाट का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने वहां के कर्मचारियों से बातचीत की। गौतम देव ने कहा कि 2-3 सप्ताह में नया पैनल बनाया जाएगा। नए भट्ठी भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पोड़ाझाड़ इलाके में श्मशान घाट बनाने की भी योजना है। वहां एसजेडीए का जमीन भी है। वहां श्मशान घाट होता है तो कावाखाली और शक्तिगढ़ इलाके के लोगों को काफी हद तक सुविध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetperabet girişperabetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes