पूर्वोत्तर भारत में कृषि के विकास पर विशेष जोर दे रही केंद्र : मंत्री कैलाश चौधरी

सिलीगुड़ी, 6 अक्टूबर (नि.सं.)। केंद्र सरकार देश के बाकी हिस्सों की तरह पूर्वोत्तर भारत में भी कृषि के विकास पर विशेष जोर दे रही है। बुधवार को दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यह बात कही।

इधर, सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को आदिवासी नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद जयंत राय, अरुण मंडल, माणिक सिंह आदि मौजूद थे।

मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर भारत में कृषि विकास पर ध्यान दे रही है। इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से कैसे जोड़ा जाए, इस पर केंद्र सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जैविक खेती के लिए सिक्किम देश में सर्वश्रेष्ठ है। साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र जोर दे रही है। किसानों के लिए पारित नया कानून को देश के सभी किसानों ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes