पेयजल समस्या से शहरवासियों को जल्द मिलेगा छुटकारा: मेयर

सिलीगुड़ी, 30 जुलाई (नि.सं.)। शहरवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलने जा रहा है। गाजोलडोबा से पानी लाकर उसे शुद्ध कर शहरवासियों के हित में उपयोग किया जायेगा। नगर निगम के मासिक सत्र में मेयर गौतम देव ने यह बात कही। आज नगर निगम के सभाकक्ष में मासिक सत्र का आयोजित किया गया। इस मासिक सत्र में विपक्षी पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। वाम और भाजपा पार्षदों ने काम में भी भेदभाव की शिकायत की है। हालांकि, मेयर गौतम देव ने कहा कि विकास के नाम पर कोई भेदभाव नहीं है।


मेयर गौतम देव ने आगे कहा कि सिलीगुड़ी के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं बनाई गई है। शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार पहले ही राशि आवंटित कर चुकी है। सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कई योजनाएं भी ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहर में सर्कुलर रोड बनाने के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *