राज्य सरकार के रिपोर्ट कार्ड को लेकर अशोक भट्टाचार्य के घर पहुंचे रंजन सरकार

सिलीगुड़ी, 27 दिसंबर (नि.सं.)। सिलिगुड़ी के 20 नंबर वार्ड में आज बंगध्वनि यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड को-ऑडिनेटर तथा तृणमूल जिला अध्यक्ष रंजन सरकार उपस्थित थे।


आज राज्य सरकार की विभिन्न परियोजना और ‘दुआरे सरकार’ के लीफलेट इलाके के निवासियों के घरों में जाकर सौंपा गया। राज्य सरकार के 10 साल के विकास रिकॉर्ड को लेकर रंजन सरकार सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक व वाम विधायक अशोक भट्टाचार्य के घर में पहुुंचे।

हालांकि, उस समय अशोक भट्टचार्य घर पर नहीं थे। इसके बाद रंजन सरकार ने अशोक भट्टचार्य की पत्नी के हाथों मेें ‘दुआरे सरकार’ के लीफलेट दिये। उन्होंने कहा कि हम राज्य सरकार के 10 साल के रिपोर्ट कार्ड को लेकर लोगोें के घरों मेें जा रहे हैं।दूसरी ओर, अशोक भट्टाचार्य भी उक्त वार्ड में प्रचार करने रहे है। साथ ही वह निवासियों से बातचीत भी कर रहे हैै।


बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों को लोगों के संपर्क में रहना चाहिए।तृणमूल कांग्रेस जो कुछ भी कर रहा है वह सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *