राजस्थान के नाथद्वारा में बनी विश्व की सबसे 369 फीट की शिव प्रतिमा

राजस्थान के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। राजस्थान में राजसमंद के नाथद्वारा में 51 बीघा भूमि पर विश्व की सबसे ऊंची शिव मूर्ति ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण किया गया है।ये प्रतिमा 369 फीट ऊंची है। इसे दुनिया की पांच सबसे ऊंची मूर्तियों में स्थान दिया गया है। ध्यान मुद्रा में विराजमान शिव की यह प्रतिमा 20 किलोमीटर दूर से दिखाई देती है।इस प्रतिमा को तात पदम नामक संस्था ने बनाया है।

इस शिव प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। 2012 में प्रतिमा बनाने की योजना किया गया है। फिर धीरे-धीरे योजना के अनुसार काम आगे बढ़ता गया। प्रतिमा को बनाने के लिए 3 हजार टन स्टील और लोहे का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही 2.5 लाख टन कंक्रीट और बालू का इस्तेमाल किया गया था। प्रतिमा के बाहर पांच धातुओं का लेप किया गया है।

प्रतिमा को इस तरह से बनाया गया है कि 250 किमी प्रति घंटे की हवा भी उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। प्रतिमा को बारिश और धूप से बचाने के लिए जिंक से भी लेपित किया जाता है। रात के समय प्रतिमा साफ दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा प्रतिमा तक पहुंचने के लिए लिफ्ट और सीढ़ियों का निर्माण किया गया है।भक्तों के लिए एक हॉल बनाया गया है।

प्रतिमा के सबसे ऊपर तक पहुंचने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ेगा है। इस प्रतिमा का उद्घाटन 29 अक्टूबर को किया गया था। प्रतिमा के उद्घाटन के अवसर पर 6 नवंबर तक उत्सव का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes