राजगंज, 16 मार्च (नि.सं.)। राजगंज के भुटकीहाट इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया हैं। आज सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के भुटकीहाट इलाके में स्थानीय लोगों ने व्यक्ति का शव देखा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति कई दिनों से भुटकीहाट इलाके में घूम रहा था। वह शारीरिक रूप से बीमार था। उसका आज सुबह शव बरामद किया गया। बाद में घटना की सूचना राजगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।