राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न स्कूलों का लिया जायजा

राजगंज,17 मार्च (नि.सं.)। राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने मिड डे मील में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न स्कूलों का दौरा किया है। आज उन्होंने राजगंज थाना अंतर्गत राजगंज महेंद्रनाथ उच्च विद्यालय, फाटापुकुर सारदामणि विद्यायल और राजगंज बंदर गर्ल्स स्कूल का जायजा लिया।

इस संबंध में राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने कहा कि जलपाईगुड़ी जिले के अधीक्षक के निर्देश पर मिड डे मील में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ कमियों व असुविधाओं की जांच के लिए विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन चेकआप है। अब तक जिन स्कूलों का निरीक्षण किया गया है, वहां सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि हम बीच-बीच में स्कूलों का निरीक्षण करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes