राजगंज के विभिन्न इलाकों में इलाकों में आंधी से व्यापक नुकसान, उखड़े कई पेड़

राजगंज, 26 मई (नि.सं.)। गुरुवार की रात आई आंधी ने राजगंज के विभिन्न इलाकों में व्यापक नुकसान किया है। राजगंज के सुखानी, कुकुरजान और मंतादारी में व्यापक क्षति हुई है। बताया गया है कि गुरुवार की रात आंधी से सबसे अधिक नुकसान राजगंज ब्लॉक अंतर्गत मंतादारी ग्राम पंचायत के नधाबाड़ी गांव में हुआ है। इलाके में आंधी से कई पेड़ गिर गये हैं। जिसके कारण व्यापक नुकसान हुआ है।


इसके अलावा कई बिजली के खंभे गिर जाने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात करीब 8.30 बजे हवा और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई। इलाके के कई घरों में कई बड़े पेड़ गिर गए हैं। जिससे नधाबाड़ी इलाके में व्यापक क्षति हुई है। साथ ही बिजली के खंभे व तारें उखड़ने से इलाके की बिजली कट गई है। बीती रात आई आंधी से ग्रामीणों में आंतक का माहौल देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *