राजगंज के एक शिक्षक के 100 से ज्यादा लोगों में बांटे भोजन 

राजगंज,19 मई (नि.सं.)। राजगंज के एक शिक्षक ने कोरोना संकट में जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजगंज प्रखंड के सुखानी ग्राम पंचायत के सुभाषपल्ली निवासी शिक्षक राहुल इस्लाम ने महानपाड़ा, प्रधानपाड़ा और फकीरापाड़ा समेत राजगंज के विभिन्न इलाकों के 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों में भोजन वितरण किया। 


इस दौरान शिक्षक राहुल इस्लाम ने कहा की लॉकडाउन की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई हैं। लोगों के साथ खड़ा होने से वे काफी खुश हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के लिए स्कूल बंद हैं। अगर किसी को पढ़ाई मैं दिक्क्त हो रही है तो वे उन विद्यार्थियों की मदद करने को भी तैयार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *