राजगंज के विधायक खगेश्वर राय की वाहन पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक

राजगंज, 29 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय की वाहन पर हमला किया गया। इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। आप को बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज फूलबाड़ी आ रही हैं। इस लिए विधायक खगेश्वर राय विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पार्टी की बैठक कर रहे थे।


रविवार रात वे राजगंज ब्लॉक के संन्सीकाटा ग्राम पंचायत इलाके में एक बैठक से लौटने के दौरान चेकरमारी इलाके में उनकी वाहन पर पत्थरों से हमला किया गया। जिससे विधायक की सीट के पीछे का शीशा टूट गया। वे बाल-बाल बच गए।

इस संबंध में विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि शाम करीब साढ़े सात बजे संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत इलाके में एक बैठक के बाद वह लौट रहे थे। तभी चेकरमारी इलाके में वाहन पर पत्थरों से हमला किया गया। मैं बाल-बाल बच गया हूं।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने ऐसा किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *