राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने दिया पुजारियों को संबर्धना  

राजगंज, 22 नवंबर (नि.सं.)। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने आज कई पुजारियों को संबर्धना दिया। राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा स्थित शिकारपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में एक कार्यक्रम के तहत 13 पुजारियों को खदा व मिठाई का पैकेट देकर संबर्धना दिया गया।


इस संबंध में खगेश्वर राय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी पुजारियों के लिए भत्ते की व्यवस्था की है। इससे वे लाभान्वित होंगे। इसी को ले आज कुछ पुजारियों को संबर्धना दी गयी है।

इस अवसर पर राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण मोहन राय, शिकारपुर अंचल के उपप्रधान अमलेंदु भौमिक, सलेमम मोहम्मद, प्रोसेनजीत दे और अन्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *