राजगंज में ‘आफ्टर ऑफिस’ की ओर से जरूरतमंदों में गर्म वस्त्र वितरित

राजगंज,19 दिसंबर (नि.सं.)। ‘आफ्टर ऑफिस” नामक एक संस्था ने राजगंज के आमबाड़ी इलाके में करीब 400 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। आज आमबाड़ी-फाटाकाटा मां गंगा संघ के संचालन में व आफ्टर ऑफिस नामक संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल,गर्म वस्त्र और साड़ी वितरित किया गया।


संस्था के एक सदस्य राजा चट्टोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने कोलकाता के कांचरापाड़ा इलाके के कई ऑफिस कर्मचारियों को लेकर उक्त आफ्टर ऑफिस नामक संस्था की शुरुआत की। वर्तमान में उनके संगठन में 17 सदस्य हैं।

संस्था का मकसद ऑफिस के बाद और छुट्टियों में असहाय लोगों की मदद करना है। वे लोग कई सालों से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान शशि चंद्र बर्मन, आमबाड़ी पुलिस चौकी के ओसी सजल राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *