राजगंज में भाजपा और अन्य पार्टियों को छोड़ 50 परिवार तृणमूल में शामिल

राजगंज, 2 अगस्त (नि.सं.)। राजगंज में भाजपा और अन्य पार्टियों को छोड़कर 50 परिवार तृणमूल में शामिल हो गए। आज राजगंज ब्लॉक के राजगंज बाजार स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सुखनी अंचल तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान में योगदान सभा का आयोजन किया गया।


आज सुभाष पल्ली गांव के 50 परिवार राजगंज विधायक खगेश्वर राय के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। खगेश्वर राय ने कहा कि आज सुभाष पल्ली गांव के 50 परिवारों के करीब 200 सदस्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। जिससे पार्टी और मजबूत हो गयी है।

इस दौरान सुखानी ग्राम पंचायत प्रधान शंपा दत्त, तृणमूल के जलपाईगुड़ी जिले के उपाध्यक्ष शेख उमर फारूक, सुखानी क्षेत्र के अध्यक्ष अरिंदम बंदोपाध्याय, सत्तम दत्त समेत अन्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *